ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

जब काव्य का रस बरसा तो डूब गए श्रोता, जानिए कहां दिखा ये नजारा

भोपाल। दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय में आज संस्कृति संचालनालय भोपाल, अनन्या विकास एवं जागरुकता संस्था के संयुक्त तत्वधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवयित्री प्रमिला झरबड़े ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं पेश कर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। यहां कवि अशोक विश्वकर्मा, चरण सिंह कुकरेजा, प्रेमचंद गुप्त, प्रमिला झरबड़े, वर्षा, अनिल सोनी आदि ने काव्य पाठ किया। मंच संचालन अनिल सोनी ने किया। संस्था अध्यक्षा अनामिका अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें...

Back to top button