दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC छात्र की मौत, फ्लैट में मिला शव; सुसाइड नोट बरामद
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय छात्र अल्ता भारत कुमार रेड्डी की मौत का मामला सामने आया है। छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। उसका शव फ्लैट में मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार पढ़ाई के तनाव और डिप्रेशन का जिक्र है। जांच जारी है।
Shivani Gupta
19 Oct 2026


























