UP News:चार साल बाद यूपी को मिल सकता है स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे
उत्तर प्रदेश में करीब चार साल बाद स्थायी डीजीपी की नियुक्ति होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण का नाम इस पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। यूपीएससी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सरकार अंतिम फैसला लेगी। यदि उनकी नियुक्ति होती है तो सेवानिवृत्ति तक उन्हें लंबा कार्यकाल मिलने की संभावना है।
Rohit Sharma
30 May 2026



























