उज्जैन हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे चार दोस्तों की कार को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत
उज्जैन जिले में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे चार दोस्तों की कार को एक रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
Aditi Rawat
18 Oct 2025


























