उधमपुर में रातभर गूंजती रही गोलियों की आवाज.. दो आतंकी ढेर! अब भी जारी है सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान देर रात मुठभेड़ में बदल गया। मजालता क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमें इलाके में तलाशी चला रही हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान और उनसे जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
Aditi Rawat
17 Sep 2026



























