भोपालमध्य प्रदेश

MP Transfer : ADG संजय कुमार झा बने नए परिवहन आयुक्त, इन्हें बनाया स्पेशल DG, देखें लिस्ट

भोपाल। मप्र सरकार ने परिवहन आयुक्त एडीजी संजय कुमार झा को बनाया है। वहीं, आईपीएस मुकेश जैन को परिवहन आयुक्त के पद से अब विशेष पुलिस महानिदेशक बनाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

स्पेशल DG बने मुकेश कुमार जैन

मध्य प्रदेश गृह विभाग की तरफ से उप सचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से शनिवार को आदेश जारी किए गए है। इसमें 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मुकेश कुमार जैन को परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर से सेवाएं वापस लेकर विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

ADG झा को बनाया परिवहन आयुक्त

वहीं, 1989 बैच के ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेश दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल से परिवहन विभाग को सेवाएं सौंपते हुए परिवहन आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है। आईपीएस झा मप्र के चंबल, जबलपुर और भोपाल में IG के रूप में पदस्थापित रहे हैं। बता दें कि 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस संजय कुमार झा अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति सेवा मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

संजय कुमार झा का सेंट्रल डेपुटेशन पर सशस्त्र सीमा बल के DIG के रूप में मुजफ्फरपुर एवं पटना के कार्यकाल भी काफी सफल रहा है। इसके अलावा वो उज्जैन के DIG, खंडवा, सिवनी दमोह सहित विभिन्न जिलों में एसपी भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: MP Transfer : IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button