CG NEWS:छत्तीसगढ़ में 45 लाख वाहन बिना बीमा! सड़क पर दौड़ रही हर दूसरी गाड़ी, हादसे में पड़ सकती है भारी मार
छत्तीसगढ़ में वाहन बीमा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रदेश में 95.75 लाख से अधिक पंजीकृत वाहनों में से करीब 45 लाख वाहन बिना वैध इंश्योरेंस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यानी हर दूसरी गाड़ी बिना बीमा के चल रही है। सबसे अधिक दोपहिया वाहन मालिक बीमा रिन्यू नहीं करा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लापरवाही किसी भी दुर्घटना की स्थिति में भारी आर्थिक और कानूनी परेशानी का कारण बन सकती है। परिवहन विभाग के अनुसार अधिकांश लोग वाहन खरीदते समय बीमा तो करा लेते हैं, लेकिन उसकी अवधि समाप्त होने के ब
Prem Nirmalkar
23 Jul 2026


























