
भोपाल। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार 05 अक्टूबर को मध्य प्रदेश दौरे रहेंगी। इस दौरान धार जिले के मोहनखेड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। साथ मोहनखेड़ा में अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।
इंदौर से मोहनखेड़ा पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने बताया कि प्रियंका गांधी 05 अक्टूबर को सुबह 9.15 बजे नई दिल्ली से विशेष वायुयान से रवाना होकर 10.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद 11 बजे इंदौर से धार जिले के मोहनखेड़ा के लिए रवाना होंगी और सुबह 11.30 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगी। यहां वे सुबह 11.40 बजे जैन तीर्थ स्थल का दर्शन एवं तीर्थ स्थल के ट्रस्टी प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी। श्रीमती गांधी उसी दिन मोहनखेड़ा में ही दोपहर 12.10 बजे आदिवासी जननायक क्रांतिकारी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित
प्रियंका गांधी दोपहर 12.20 बजे मोहनखेड़ा में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। वे दोपहर 13.45 बजे मोहनखेड़ा से इंदौर के लिए रवाना होगी और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके पहले कांग्रेस महासचिव जबलपुर और ग्वालियर में भी जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं।