हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर थार पलटी, दो सगे भाइयों समेत 4 युवकों की मौत, 1 घायल
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय युवक घायल है। सभी बदायूं के रहने वाले थे और दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच जारी है।
Dolly Wasvani
31 Aug 2026


























