Katni News :कटनी-जबलपुर हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए मास्टर प्लान तैयार, संवेदनशील इलाकों में बनेंगी अस्थाई गौशालाएं
कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे (एनएच-30) पर आवारा गौवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत हाईवे के संवेदनशील क्षेत्रों में अस्थायी गौशालाएं बनाई जाएंगी, जिनका संचालन महिला स्व-सहायता समूह करेंगे। साथ ही घायल मवेशियों के उपचार के लिए 'ए-हेल्प पशु सखी' और 108 एम्बुलेंस की सहायता से त्वरित राहत व्यवस्था भी की जाएगी।
Naresh Bhagoria
19 Jul 2026


























