
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र नरेंद्र ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा के साथ ही यूक्रेन के साथ जारी युद्ध पर बातचीत व कूटनीति का रास्ता अख्तियार करने का एक बार फिर आह्वान किया। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध से संबंधित स्थिति पर चर्चा की। पीएमओ ने एक बयान में यह जानकारी दी।
पुतिन ने मोदी को रूस के बारे में दी जानकारी
पीएमओ ने कहा, “उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को रूस में हाल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बयान में कहा गया कि यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति का रास्ता अख्तियार करने का अपना आह्वान दोहराया। दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने और दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयास जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
देशों के सहयोग पर भी की चर्चा
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और जी-20 के भीतर अपने देशों के सहयोग पर भी चर्चा की। बयान में कहा गया, शंघाई सहयोग संगठन और जी20-जिसकी अध्यक्षता भारत के पास है। साथ-साथ ब्रिक्स प्रारूप के भीतर सहयोग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा, नरेंद्र मोदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें उनकी हालिया वाशिंगटन यात्रा के दौरान के संपर्क भी शामिल हैं। यूक्रेन के आसपास की स्थिति पर भी चर्चा हुई। रूसी राष्ट्रपति ने विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र: क्रेमलिन में मामलों की वर्तमान स्थिति का अपना आकलन दिया।
PM Narendra Modi had a telephone conversation today with Russian President Vladimir Putin.
They reviewed progress in bilateral cooperation and exchanged views on regional and global issues of mutual interest. President Putin informed PM about the recent developments in Russia.… pic.twitter.com/QuPggExGDn
— ANI (@ANI) June 30, 2023
ये भी पढ़ें – मणिपुर दौरे पर राहुल गांधी : राहत शिविरों में पीड़ितों का जाना हाल, CM बीरेन दे सकते हैं इस्तीफा