धार भोजशाला मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाओं पर टिकी सबकी नजर!
धार की भोजशाला और कमाल मौला परिसर से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर पांच याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है। ये याचिकाएं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 15 मई के फैसले को चुनौती देती हैं। इससे पहले भी मामले की सुनवाई टल चुकी है, इसलिए आज की कार्यवाही पर दोनों पक्षों की नजर है।
Aditi Rawat
12 Aug 2026


























