Power Cut Alert :भोपाल में रविवार को इन इलाकों में बिजली कटौती, 2-7 घंटे सप्लाई रहेगी प्रभावित
भोपाल के 15 से अधिक इलाकों में रविवार को बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस के कारण 2 से 7 घंटे तक सप्लाई प्रभावित होगी। प्रभावित इलाकों में हमीदिया रोड, इतवारा रोड, न्यू कबाड़खाना, छावनी, गुर्जरपुरा और गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया शामिल हैं। जनता को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले निपटा लें और बिजली उपकरण चार्ज कर लें।
Shivani Gupta
31 Jan 2026


























