CG NEWS: महिला आयोग अध्यक्ष विवाद: किरणमयी नायक बनाम ममता साहू, कोर्ट तक पहुंचा मामला
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर नया कानूनी और प्रशासनिक विवाद सामने आया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने दावा किया है कि वर्ष 2023 से मामला हाईकोर्ट में लंबित है और कोर्ट का स्टे आदेश अब भी प्रभावी है। उनका कहना है कि वह अभी भी आयोग की वैधानिक अध्यक्ष हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कार्यालय जाकर किसी प्रकार का टकराव नहीं करेंगी, लेकिन अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उनके खिलाफ कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट की याचिका दायर की जाएगी। डॉ. किरणमयी नायक का
PREM
15 Jul 2026




























