11 मौतों के बाद सरकार सख्त, 3 आबकारी अधिकारी निलंबित; एक अफसर ग्वालियर अटैच
सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि उपायुक्त नीरजा श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया गया। गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।
Shivani Gupta
6 Sep 2026


























