जबलपुरमध्य प्रदेश

सिवनी : बाघ को पकड़ने के लिए रखे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, वापस जंगल में छोड़ा

मप्र के सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले अरी बफर खापा बीट में बाघ को पकड़ने के लिए रखे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। दरअसल, पिछले दिनों बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। बाघ को पकड़ने के लिए जंगल में कई पिंजरे रखे गए जिनमें एक तेंदुआ कैद हो गया।

ये भी पढ़ें: शहडोल में हाथियों का उत्पात जारी : जयसिंहनगर फॉरेस्ट रेंज के गांवों में घुसा दल, आधा दर्जन कच्चे मकानों को तोड़ा

पिंजरे में कैद तेंदुए को जंगल में छोड़ा

दरअसल, बाघ को पकड़ने के लिए बफर से लगे दक्षिण सामान्य वनमंडल के रूखड़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत दरासीकलां (बकरमपाठ) के जंगल में पिंजरे रखे गए थे, जिनमें एक तेंदुआ फंस गया। पिंजरे में तेंदुआ के कैद होने की सूचना पर पेंच टाइगर रिजर्व और दक्षिण सामान्य वनमंडल का अमला मौके पर पहुंचा। जहां पर आवश्यक कार्रवाई के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरे में कैद तेंदुए को जंगल में वापस छोड़ दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, देर रात शिकार की तलाश में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सुबह जब वन अमले ने गश्ती के दौरान पिंजरे में कैद तेंदुए को देखा। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button