त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सोहागपुर-बनखेड़ी में मिठाई दुकानों से लिए 31 सैंपल
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोहागपुर, सेमरी हरचंद और बनखेड़ी में मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने मावा, बर्फी, लड्डू, सोन पापड़ी, रसगुल्ला, मिल्क केक समेत 31 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए हैं। सैंपल राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
Neelam Tiwari
26 Aug 2026


























