इंदौर: 40 करोड़ की सड़क धंसी, गोराकुंड में पानी की पाइपलाइन फूटी
इंदौर के गोराकुंड इलाके में 24 घंटे वॉटर सप्लाई के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान सड़क अचानक धंस गई। पानी के तेज दबाव से सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया और बीच सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहे कार, ऑटो और बाइक सवारों में से किसी को चोट नहीं आई।
Rohit Sharma
18 Aug 2026





























