
मुंबई। एशिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फेस्टिवल Tech Week 2025 (MTW 2025), 24 फरवरी से 1 मार्च तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट महाराष्ट्र सरकार और TEAM (Tech Entrepreneurs Association of Mumbai) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट में AI की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
MTW 2025 में AI और टेक्नोलॉजी की दुनिया के सबसे बड़े नाम शिरकत करेंगे, जिससे यह इवेंट भारतीय स्टार्टअप्स और टेक इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
MTW 2025 में क्या होगा खास
मुंबई टेक वीक 2025 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा;
- 24 से 27 फरवरी : पूरे मुंबई में छोटे-छोटे इवेंट्स होंगे, जिनमें वर्कशॉप्स और हैकाथॉन शामिल होंगे।
- 28 फरवरी और 1 मार्च : मुख्य इवेंट जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, BKC में होगा, जिसमें AI और टेक्नोलॉजी से जुड़े दिग्गज स्पीकर्स के भाषण, पैनल चर्चा, फायरसाइड चैट और नेटवर्किंग सेशन्स होंगे।
MTW 2025 में शामिल होंगे ये बड़े नाम
MTW 2025 में AI और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के दिग्गज शिरकत करेंगे। इसमें भाविश अग्रवाल (संस्थापक, ओला), निकी परमार (एसेंशियल AI), प्रत्युष कुमार (सर्वम AI), आकृत वैष (इंडियाAI), मनीष गुप्ता (गूगल डीपमाइंड), श्रीकांत वेलामाकन्नी (फ्रैक्टल), शरद सांघी (नेसा नेटवर्क्स), विवेक खेमानी (क्वांटिफाई), विजय करुणामूर्ति (स्केल AI), हेमंत महापात्रा (लाइटस्पीड वेंचर्स), आर्यन शर्मा (इंड्यूस्ड AI) शामिल होंगे।
वहीं राजनीति, बिजनेस और मनोरंजन जगत की हस्तियां भी शामिल होंगी। जिसमें देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र), अनुपम मित्तल (संस्थापक और CEO, पीपल ग्रुप), पियूष बंसल (संस्थापक और CEO, लेंसकार्ट), रितेश अग्रवाल (संस्थापक और CEO, ओयो), राहुल द्रविड़ (पूर्व कोच और कप्तान, भारतीय क्रिकेट टीम), सुनील शेट्टी (अभिनेता और निवेशक), संजीव मेहता (एल. कैटरटन इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व MD, HUL इंडिया), पियूष गोयल (वाणिज्य और उद्योग मंत्री, भारत सरकार), आकाश अंबानी (चेयरमैन, रिलायंस जियो इंफोकॉम) शामिल हैं।
MTW 2025 के दो मेगा दिन का कार्यक्रम
पहला दिन (28 फरवरी 2025)
- भविष्य की पॉलिसी: AI और सरकारी नीतियों पर चर्चा
- स्टार्टअप्स में निवेश: दिग्गज निवेशकों की राय
- डिजिटल इंडिया: भारत के टेक भविष्य की झलक
- यूनिकॉर्न कंपनियों की कहानियां: ओला कृत्रिम के संस्थापक भाविश अग्रवाल का सफर
दूसरा दिन (1 मार्च 2025)
- AI और गवर्नेंस: स्मार्ट और सुरक्षित शहरों के लिए AI
- क्लाउड और AI: नए जमाने के बिजनेस सॉल्यूशंस
- फिनटेक और बैंकिंग में AI: फाइनेंस की दुनिया में AI का रोल
- AI और हेल्थ: स्वास्थ्य और फिटनेस में नई क्रांति
- AI और शॉपिंग: खरीदारी के नए अनुभव
- AI और भारतीय अर्थव्यवस्था: ग्रोथ और इनोवेशन का संतुलन
MTW 2025 क्यों खास है?
- मुंबई को AI इनोवेशन का हब बनाने की पहल
- AI और इंडस्ट्रीज के बीच तालमेल को मजबूत करना
- नए स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देना
- AI के नैतिक और प्रैक्टिकल असर पर चर्चा