सीधी के खुटेली में स्कूल की जमीन पर रातों-रात तान दीं 30 झोपड़ियां, अफसरों ने हटवाए अवैध कब्जे
सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत के ग्राम खुटेली में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की जमीन पर रातों-रात 30 से अधिक अस्थायी झोपड़ियां बनाकर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा झोपड़ियां हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण करने वालों और उन्हें उकसाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Sanjay Tiwari
19 Oct 2026


























