शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, युवक के खिलाफ केस दर्ज
मध्य प्रदेश के खिलचीपुर में महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जीरापुर निवासी युवक के खिलाफ BNS की धारा 69 में केस दर्ज किया है। घटना 14 जून की बताई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Ramesh Dangi
31 Aug 2026



























