स्वामित्व योजना-पहले पटवारियों की हड़ताल के कारण ठप रहा काम, अब सर्वर की धीमी रफ्तार बनी रोड़ा
मप्र में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री की प्रक्रिया धीमी बनी हुई है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 50 लाख से अधिक संपत्तियों की रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 19 अक्टूबर तक केवल 27,787 रजिस्ट्रियां दर्ज हुईं। पटवारियों के विरोध के बाद अब सर्वर की समस्या काम में बाधा बन रही है। कई जिलों में लक्ष्य पूरा करने के लिए पटवारियों की रात में भी ड्यूटी लगाई जा रही है।
Naresh Bhagoria
21 Oct 2026

























