धीरे-धीरे नदी को निगल रही जलकुंभी! सीहोर में सीवन नदी बचाने के लिए शुरू हुआ बड़ा अभियान
मध्य प्रदेश के सीहोर में सीवन नदी को बचाने के लिए सीवन पुत्र टीम ने जलकुंभी हटाओ अभियान की शुरुआत की। रविवार को विसर्जन कुंड पर नाव पूजन के बाद घाट की सफाई की गई और नदी से कचरा निकाला गया। टीम ने नदी को स्वच्छ रखने, जल की उपलब्धता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया।
Sunil Sharma
19 Oct 2026


























