CG NEWS:26 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल, 12 दिन बाद भी रेलवे की जांच का नहीं मिला कोई सुराग
कलेक्टर, सांसद और विधानसभा अध्यक्ष ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, लेकिन रेलवे के PRO बोले जांच अधिकारी कौन है, इसकी भी जानकारी नहीं।राजनांदगांव के बरगा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। लोकार्पण के कुछ समय बाद ही पहली बारिश में पुल के एप्रोच हिस्से में दरारें पड़ गईं और सड़क धंस गई। वहीं अलीवारा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की एप्रोच सड़क भी बारिश में बह गई।
PREM
18 Jul 2026


























