इंदौरमध्य प्रदेश

IndiGo ने कैंसिल की 4 उड़ानें, इंदौर से दिल्ली और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट निरस्त

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को अपनी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम की दिल्ली और रात की बेंगलुरु से इंदौर आकर वापस जाने वाली कुल चार उड़ानों को निरस्त किया गया है। फ्लाइट को कैंसिल करने कारण भी नहीं बताया गया है।

इन उड़ानों को किया निरस्त

इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या सिक्स ई-2168 शाम 7.15 बजे दिल्ली से इंदौर आकर रात 7.45 बजे वापस दिल्ली जाती है। वहीं एक अन्य फ्लाइट सिक्सई-6317 रात 8.20 बजे बेंगलुरु से इंदौर आकर रात 8.50 बजे वापस बेंगलुरु जाती है। कंपनी ने आज इन चारों उड़ानों को निरस्त कर दिया है।

यात्रियों को हो रही परेशानी

इंडिगो एयरलाइंस ने हर बार की तरह इस बार भी एयरपोर्ट प्रबंधन को उड़ानें निरस्त करने के पीछे ऑपरेशनल कारणों की बात कही है। इन उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्रियों को कंपनी ने रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया है। साथ ही दिल्ली के लिए देर रात अपनी एक अन्य फ्लाइट में यात्रियों को शिफ्ट होने का विकल्प दिया है। इधर, बेंगलुरु के लिए इंडिगो की कोई दूसरी फ्लाइट ही नहीं है। इस कारण यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

पहले भी निरस्त हो चुकी फ्लाइट

कंपनी इससे पहले भी कई बार अपनी कई उड़ानों को ऐसे ही निरस्त कर चुकी है। बीते कुछ माह में इंडिगो ही सबसे अधिक उड़ानों को निरस्त कर रही है। वहीं एजेंटों का कहना है कि यात्रियों की कमी के कारण कंपनी ने उड़ानों को निरस्त किया है। इंदौर एयरपोर्ट से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन भी इंडिगो ही करती है। लेकिन, अब यात्री कम होने पर उड़ान निरस्त कर देती है।

ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ की शरण में CM शिवराज, सपत्नीक पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button