हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज ने 201 शिक्षकों का किया सम्मान
हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर स्व. मनोहरलाल शर्मा की स्मृति में परशुराम शिक्षा रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में निजी व सरकारी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, गुरुकुल संचालकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित 201 शिक्षकों का सम्मान किया गया। पुष्पवर्षा और सम्मान से भावुक हुए शिक्षकों ने आयोजन की सराहना की।
Uttam Tenguriya
6 Sep 2026


























