संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को सुनवाई
संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अब मामले पर 8 सितंबर को सुनवाई होगी। मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें निचली अदालत के सर्वे आदेश को सही माना गया था। मामले में 1991 के पूजा स्थल कानून की व्याख्या अहम कानूनी मुद्दा बनी हुई है।
Shivani Gupta
1 Sep 2026


























