वन की कटाई की भरपाई-सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक के बदले सागर में विकसित किया जाएगा जंगल
सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक परियोजना के कारण नष्ट होने वाले वनों की भरपाई के लिए सागर जिले के बरखेड़ा खुमान गांव की 52.78 हेक्टेयर सरकारी जमीन को संरक्षित वन घोषित किया गया है। परियोजना के लिए 5.70 लाख से छह लाख पेड़ों की कटाई का अनुमान है। क्षतिपूर्ति वनीकरण के तहत प्रति हेक्टेयर 1,200 पौधे लगाने और उनकी देखरेख की योजना है।
Naresh Bhagoria
20 Oct 2026

























