छत्तीसगढ़ RSS में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी! रायपुर-बिलासपुर में बंट सकता है प्रांत, मोहन भागवत आज लेंगे अहम बैठक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बौद्धिक वर्ग और संगठनात्मक बैठकों का कार्यक्रम है। संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रांत को रायपुर और बिलासपुर में विभाजित करने तथा मौजूदा 11 विभागों के पुनर्गठन पर चर्चा हो सकती है। प्रांत प्रमुख के पद में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है।
PREM
22 Oct 2026

























