एनिमल वेस्ट से तैयार किया स्मार्ट बैंडेज:शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय टीम की कंडक्टिव नैनोफाइबर बैंडेज, घाव को जल्द भरने में मिलेगी मदद
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर केशव राम आडिल और उनकी टीम ने इंसानों के बाल और मुर्गी के पंखों के कचरे से स्मार्ट बैंडेज तैयार किया है। इस बैंडेज की सहायता से किसी भी घाव को तीन गुना तेजी से भरा जा सकता है। टीम ने बायो मटेरियल वेस्ट का उपयोग कर कंडक्टिव नैनो फाइबर बैंडेज का निर्माण किया है।
Rohit Sharma
25 Apr 2026


























