रात डेढ़ बजे हुआ हादसा! अचानक बिगड़ा बस का संतुलन, रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बारिश के बीच पलटी यात्रियों से भरी बस
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर देर रात बारिश के दौरान स्लीपर बस पलटने से हड़कंप मच गया। सातरुंडा के पास हुए हादसे में कई यात्रियों को चोटें आईं। कुछ यात्रियों को फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कराया और घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। क्रेन की मदद से बस को भी सड़क से हटाया गया।
Aditi Rawat
4 Sep 2026


























