CG NEWS:पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, 17.52 लाख ठगी मामले में कोर्ट ने FIR के दिए आदेश
दुर्ग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान के खिलाफ 17.52 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता दिनकर विश्वमित्र का आरोप है कि राजेश चौहान ने जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का बड़ा ठेका दिलाने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार चौहान ने खुद को उद्योगपति नवीन जिंदल का करीबी बताते हुए कथित वर्क ऑर्डर भी दिखाया, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। बाद में दस्तावेजों की जांच करने पर उनके फर्जी होने का दावा किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस माम
Prem Nirmalkar
22 Jul 2026



























