इंदौर में इंसानियत की कीमत मौत! घायलों की मदद के लिए कार का पीछा कर रहा युवक 100 फीट तक घिसटा, दर्दनाक मौत
इंदौर के कैट रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। घायलों की मदद के लिए कार का पीछा कर रहे बुलेट सवार प्रवीण भाटी को चालक ने टक्कर मारकर करीब 100 फीट तक घसीट दिया। गंभीर चोटों के कारण प्रवीण की मौत हो गई। पीथमपुर की दवा कंपनी में डिप्टी मैनेजर आरोपी विकास शुक्ला को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल करण का इलाज जारी है।
Hemant Nagle
31 Oct 2026


























