रायसेन :पग्नेश्वर मोक्ष वेयरहाउस में मूंग खरीदी पर गंभीर सवाल, किसानों से रिश्वत और तुलाई में धांधली के आरोप
रायसेन जिले के पग्नेश्वर स्थित मोक्ष वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के दौरान किसानों ने रिश्वतखोरी, तुलाई में गड़बड़ी और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि उपज पास कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। सर्वेयर पर 500 से 1000 रुपए लेकर मूंग पास कराने का आरोप लगाए गए हैं। निर्धारित मानक से अधिक वजन की तुलाई से किसानों में आक्रोश है।
Upendra Gautam
16 Jul 2026


























