CG NEWS:छग विधानसभा में 14 घंटे 26 मिनट चली मैराथन बहस, 136 बिंदुओं वाला कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अविश्वास प्रस्ताव पर हुई लंबी बहस के साथ समाप्त हुआ। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के खिलाफ 136 बिंदुओं का अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। सरकार पर किसानों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों की उपेक्षा सहित कई मुद्दों पर सवाल उठाए गए। दोपहर से शुरू हुई चर्चा लगातार रात तक चली और करीब 14 घंटे 26 मिनट बाद ध्वनिमत से प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार के कार
Prem Nirmalkar
18 Jul 2026


























