ग्वालियर: आवारा कुत्तों का आतंक, 8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग डॉग बाइट के शिकार
ग्वालियर में बारिश के दौरान आवारा कुत्तों के आक्रामक होने से डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी से 31 अगस्त तक शहर में 8 हजार से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
Rohit Sharma
9 Sep 2026


























