Puri Rath Yatra :जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत; 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान 'पहंडी' रस्म के समय भगदड़ मच गई। हादसे में 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।
Shivani Gupta
16 Jul 2026


























