जबलपुर में 1952 से मुस्लिम परिवार बना रहा रावण का पुतला, नई पीढ़ी भी नहीं लेती कोई मेहनताना
जबलपुर में 1952 से मनाए जा रहे पंजाबी दशहरा पर्व के लिए एक मुस्लिम परिवार की पांचवीं पीढ़ी रावण और कुंभकरण के 75 फीट ऊंचे पुतले तैयार कर रही है। शेख आलम से शुरू हुई यह परंपरा अब शिखार आलम अपने बेटे अदनान के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि परिवार पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के लिए पुतले बनाने का मेहनताना नहीं लेता। इस वर्ष परिवार विभिन्न रामलीलाओं के लिए 14 पुतले भी तैयार कर रहा है।
Naresh Bhagoria
20 Oct 2026

























