शहडोल में 870 ग्राम की बच्ची को मिला जीवनदान, 58 दिन बाद स्वस्थ होकर घर लौटी
शहडोल जिला अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की लगातार देखरेख ने सातवें माह में जन्मी एक नवजात बच्ची को नया जीवन दिया है। जयसिंहनगर तहसील निवासी स्वरूपा सेन ने 15 जुलाई को समय से पहले बच्ची को जन्म दिया था, जिसका वजन महज 870 ग्राम था। फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण बच्ची को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लेकिन 58 दिनों के इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट गई।
Sanjay Tiwari
13 Oct 2026


























