अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, महिलाएं पहुंचीं थाने
सिवनी जिले के घंसौर तहसील के ग्राम पोड़ी कारीधून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने थाना किंदरई प्रभारी को आवेदन देकर शराब की बिक्री पर रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि नशे का असर गांव के सामाजिक माहौल और युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है।
Umesh Shrivastava
7 Sep 2026


























