ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP News : कमलनाथ ने कहा- जनता चाहेगी तो बीना जिला बनेगा, CM शिवराज ने सिर्फ घोषणा की है

सागर/बीना। चुनावी साल में मध्य प्रदेश में सभाओं का दौर निरंतर जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमलनाथ गुरुवार सागर जिले के बीना पहुंचे। उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

भाजपा ने मप्र को खोखला बना दिया

बीना में कमलनाथ ने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने मप्र को खोखला बना दिया है। अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, औद्योगिक, सुरक्षा व्यवस्था सब बिगड़ चुकी हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष ने बीना को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने तीन बार यहां आकर सिर्फ घोषणा की है, लेकिन जिला नहीं बनाया। यहां की जनता चाहेगी तो कांग्रेस बीना को जिला बनाएगी। कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में 5 महीने बचे हैं और मतदाताओं पर हमारा विश्वास है।

27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ

इस दौरान कमलनाथ ने सागर जिले की राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि केवल 5 महीने और बचे हैं। बिना नाम लिए कहा कि कर लें, जितना करना है। फिर हम इनका हिसाब लेंगे। किसानों के कर्ज माफी वाले सवार पर कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ। सागर जिले में 88 हजार का कर्जा माफ हमने किया। सरकार गलत आंकड़े दिखाती है।

सबसे भारी बूथ प्रभारी का नारा दिया

इधर, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा संगठन को कमजोर बताने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि संगठन कमजोर नहीं है, हमारा बूथ मैनेजमेंट कमजोर है। भाजपा से नहीं, उनके संगठन से हमारा मुकाबला है। कमलनाथ ने इस दौरान सबसे भारी बूथ प्रभारी का नारा भी दिया। सरकार बनने के बाद फिर सरकार नहीं गिरेगी, इसकी क्या गारंटी है, इस पर कमलनाथ ने कहा कि मुझे मेरे विधायकों पर विश्वास है। उनसे शपथ पत्र लेने की कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023 : कर्नाटक के चुनाव प्रचार में MP के एक भी नेता को नहीं मिली जगह, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button