राष्ट्रीय

Gallantry Awards 2021: ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को मिला वीर चक्र सम्मान, पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से सम्मानित किया। अभिनंदन ने 2019 में पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। उस समय वे वायुसेना में विंग कमांडर थे। 27 फरवरी 2019 को हुए हवाई संघर्ष में अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 एयरक्राफ्ट पर सवार होने के बाद भी एफ-16 फाइटर जेट मार गिराया था।

जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए ++ श्रेणी के आतंकवादियों को मारने के लिए शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

नायब सूबेदार सोमबीर की मां और पत्नी सम्मान लेती हुईं

शहीद मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल को मरणोपांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता कौल और मां ने सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने आतंकियों से 200 किलो विस्फोटक बरामद कर 5 आतंकियों को मार गिराया था।

मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की मां सम्मान लेती हुईं

कोर ऑफ इंजीनियर्स के सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। जाधव ने जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों को खदेड़ा था।

प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

संबंधित खबरें...

Back to top button