छिंदवाड़ा-सिवनी के किसानों के लिए अलर्ट, इस साल सिंचाई के लिए मिलेगा सीमित पानी
छिंदवाड़ा और सिवनी जिले के किसानों के लिए पेंच व्यपवर्तन परियोजना ने सिंचाई को लेकर सूचना जारी की है। कम बारिश के कारण वर्ष 2026-27 में जलाशय पूरा नहीं भर पाया। किसानों को एक पलेवा और दो पानी करीब 60 दिनों में मिलेगा। विभाग ने चना, सरसों, अलसी और मटर जैसी कम पानी वाली फसलें लगाने की सलाह दी है।
Shyam Sahu
19 Oct 2026


























