पहलगाम हमले की पहली बरसी : दर्द, डर और उम्मीद के बीच कश्मीर, भरोसा टूटा, पर्यटन बिखरा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को भीषण आतंकी हमले 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की हत्या की गई थी। एक साल बीत जाने के बाद भी उस दिन की भयावहता लोगों के जेहन से मिटी नहीं है। स्थानीय लोग, पर्यटक और प्रशासन सभी इस दिन को एक काले अध्याय के रूप में याद करते हैं जिसने न केवल कई जिंदगियां छीनीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संतुलन को भी झकझोर दिया।
Naresh Bhagoria
21 Apr 2026


























