CG NEWS: महादेव घाट ओवरब्रिज परियोजना सालों से अटकी: ठेकेदार ने नहीं किया अनुबंध, अब री-टेंडर से होगी नई शुरुआत
रायपुर और अमलेश्वर के बीच बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित महादेव घाट ओवरब्रिज परियोजना ठेकेदार की लापरवाही और प्रशासनिक देरी के कारण लगभग नौ माह पीछे चली गई है। वर्ष 2024 में मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने नवंबर 2025 में 18.66 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था। तकनीकी और वित्तीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्रामपुर की एग्रो स्टील वर्क कंपनी को दिसंबर 2025 में कार्य आवंटित कर वर्क ऑर्डर जारी किया गया, लेकिन कंपनी ने विभाग के साथ अनुबंध नहीं किया। करीब चार माह तक इंतजार क
Prem Nirmalkar
10 Jun 2026



























