इंदौरमध्य प्रदेश

Ujjain News : अभिनेता आशुतोष राणा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, शिव तांडव का किया पाठ

उज्जैन। मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। गर्भगृह में पूजा-अर्चना और दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा के समक्ष बैठकर शिव तांडव का पाठ किया। उन्होंने महंत विनीत गिरिजी महाराज से आशीर्वाद लिया तथा उन्हें राम राज्य नामक पुस्तक भेंट की।

तीनों कालों के अधिष्ठाता हैं महाकाल : राणा

इस दौरान आशुतोष राणा ने मीडिया से कहा कि महाकाल लोक अद्भुत है। यहां बाबा महाकाल की लीला है। सब उनका है… सब महाकाल की कृपा है। जब भी मैं यहां आता हूं, बड़ा सुख मिलता है। राणा ने कहा कि कालों के काल बाबा महाकाल हैं जो भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों कालों के अधिष्ठाता हैं। तीनों कालों से परे बाबा महाकाल से लोगों को स्वस्थ रखें यही कामना है। बता दें कि राणा इससे पहले भी कई बार उज्जैन आते रहे हैं।

23वां ठहाका सम्मान से नवाजे गए राणा

आशुतोष राणा बुधवार रात को कालिदास संस्कृत अकादमी के मुक्ताकाश मंच पर हुए अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में शामिल हुए थे। सर्द रात के बावजूद बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जमे रहे। आशुतोष राणा को 23वां ठहाका सम्मान भी प्रदान किया गया। कवि नरेंद्र सिंह अकेला को कालिदास सम्मान, मेरठ की तुषा शर्मा को शकुंतला सम्मान, शाजापुर के कवि अशोक नागर को मालवा साहित्य सम्मान, कवि सुरेंद्र सर्किट को उज्जैन रत्न सम्मान से सम्मानित किया। स्वागत संस्थापक अध्यक्ष डा. महेंद्र यादव ने किया। संचालन अभिनेत्री स्वर्णा मुग्दल ने किया।

अब तक इनको मिला चुका सम्मान

कार्यक्रम में प्रदेश कैबिनेट मंत्री मोहन यादव, पूर्व मंत्री सचिन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अब तक कई नामी हस्तियां को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें डॉ. कुमार विश्वास, स्व. राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा, भारती, शक्ति कपूर, गोविंदा, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, असरानी जैसे नामी कलाकार शामिल है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button