ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में टीचर का VIDEO वायरल, अब सस्पेंड:
जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने वाली शिक्षिका निर्मला कोमल लहरे को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। तुलसी हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका का 29 अगस्त को बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने शिक्षकों की ऐप आधारित उपस्थिति और निगरानी पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर, अधिकारियों और नेताओं के कामकाज का भी ऑनलाइन हिसाब रखने की बात कही थी।
PREM
3 Sep 2026


























