नोटिस पहले या गिरफ्तारी? आकृति केस में पुलिस की कार्रवाई पर कोर्ट ने क्यों उठाए सवाल
नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के मामले में करीब पांच महीने से हिरासत में चल रहीं आकृति चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की बेंच ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी हिरासत को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि हिरासत राज्य की ओर से पेश की गई एक गढ़ी हुई कहानी पर आधारित थी।
Rohit Sharma
3 Sep 2026


























