मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; सुखबीर सिंह सीएम के पीएस बने, भरत यादव जनसंपर्क सचिव
मध्यप्रदेश सरकार ने कई IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए विभिन्न विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सुखबीर सिंह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं, भरत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। रश्मि अरुण शमी और केसी गुप्ता को अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हरदा, जबलपुर, शाजापुर, नर्मदापुरम, सिंगरौली और नीमच में कलेक्टरों की नई नियुक्तियां की गई।
Naresh Bhagoria
14 Oct 2026


























