मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; सुखबीर सिंह सीएम के पीएस बने, भरत यादव जनसंपर्क सचिव

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव और भरत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) का कामकाज भी सौंपा गया है। वहीं, भारत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है।
रश्मि अरुण शमी और केसी गुप्ता को अहम विभाग
प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी को चिकित्सा विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, केसी गुप्ता को खाद्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
ऋजु बाफना, सिद्धार्थ जैन, संजय जैन और किरोड़ीलाल को हटाया
शाजापुर जिले की कलेक्टर ऋजु बाफना को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह आईडी के सीईओ परीक्षित झाड़े को शाजापुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार को अपर सचिव बनाया गया है। इसी तरह मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन, भिंड कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना और हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को उप सचिव बनाया गया है। पवन कुमार जैन को भिंड कलेक्टर बनाया गया है।
जबलपुर और हरदा में नए कलेक्टरों की नियुक्ति
बालाघाट के कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबलपुर के मौजूदा कलेक्टर राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है।
नर्मदापुरम, सिंगरौली और नीमच को भी मिले नए कलेक्टर
नर्मदापुरम कलेक्टर साेमेश मिश्रा को एड्स नियंत्रण सोसाइटी का संचालक बनाया गया है। उनकी जगह आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, ईसीबी के डायरेक्टर अंकित अस्थाना को सिंगरौली जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंकिता धाकरे को नीमच का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट :
























